Betul News: उत्तर वन मंडल में बड़ी कार्यवाही पावर चेंसर के साथ देशी कट्टा लेकर जंगल से लकड़ियां लेकर आ रहे सात आरोपी धराये, बैतूल बाजार निवासी मुख्य आरोपी की छोटा हाथी गाड़ी में अवैध कटाई कर सागौन के 16 लठ्ठे लाये जा रहे थे देर रात दिया बड़ी कार्यवाही को अंजाम,आरोपियों से पूछताछ जारी,पाढर रोड पर पकड़ाई गाड़ी
Betul News: बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के उत्तर वन मंडल की बैतूल रेंज में वन विभाग ने देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पाढर रोड पर सागौन की अवैध कटाई कर लकड़ियां लेकर आ रहे सात आरोपियों को वन अमले ने धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 16 नग सागौन के लठ्ठे, अवैध कटाई में उपयोग की गई पावर चेनसॉ मशीन और एक देशी कट्टा बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाढर क्षेत्र के जंगल से अवैध रूप से सागौन की कटाई कर छोटा हाथी वाहन से लकड़ियां बैतूल लाई जा रही हैं। सूचना पर बैतूल रेंज की टीम ने पाढर रोड पर घेराबंदी की। देर रात एक छोटा हाथी गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें सागौन के 16 लट्ठे भरे हुए मिले।
पूछताछ में वाहन में सवार लोगों के पास लकड़ी परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। मौके पर ही वाहन को जब्त कर 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से जंगल में कटाई के लिए उपयोग की जा रही पावर चेनसॉ मशीन और सुरक्षा के लिहाज से रखा गया एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ है।
बताया जा रहा है कि इस तस्करी का मुख्य आरोपी बैतूल बाजार का निवासी है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से इस क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई में सक्रिय था।
Betul News: वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जब्त की गई लकड़ी, वाहन, चेनसॉ और हथियार को वन विभाग के कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह द्वारा और कहां-कहां अवैध कटाई की गई है तथा लकड़ी कहां खपाई जाती थी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सागौन तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।






