Jabalpur News : कन्या भोजन के दौरान ऐसा क्या हुआ की डर कर भागी बच्चियां…देखें वीडियो

0
143
Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। जबलपुर के रांझी क्षेत्र में आज अंधविश्वास और दहशत से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कन्या भोजन के एक कार्यक्रम के दौरान कुछ छोटी-छोटी बच्चियां डर गईं और मौके से भाग खड़ी हुईं। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बच्चियों को डरकर भागते हुए देखा जा सकता है।

READ MORE : एमपी में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS ट्रांसफर, पन्ना से लेकर मुरैना तक 12 जिलों के कलेक्टर हटाए गए; शिकायतों पर बड़ा एक्शन

Jabalpur News : क्या है पूरा मामला?

घटना रांझी क्षेत्र के बिलपुरा की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्या भोजन के लिए कुछ बच्चियां एक घर में जुटी थीं। इसी दौरान, एक महिला पर ‘जादू-टोना’ करने का आरोप लगा, जिससे बच्चियों में भय व्याप्त हो गया।

आरोप है कि महिला की हरकतें देख छोटी-छोटी बच्चियां इतनी डर गईं कि मौका पाकर वह उस घर से तेजी से भाग निकलीं। भागने का यह पूरा दृश्य घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसने इस घटना को सुर्खियों में ला दिया।

READ MORE : MP NEWS : अब हेलमेट न पहनने वाले पुलिसकर्मियों के लाइसेंस होंगे निरस्त….

पुलिस जांच में जुटी

मामले की सूचना मिलते ही रांझी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह अंधविश्वास का मामला है या इसके पीछे कोई और कारण है। पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज और शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here