Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : रायपुर में बड़ा ड्रग्स खुलासा: वंदे भारत से सूटकेस...

Raipur Crime : रायपुर में बड़ा ड्रग्स खुलासा: वंदे भारत से सूटकेस में 24 किलो गांजा लाती दो युवतियां गिरफ्तार

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Narcotics Control Bureau (NCB) ने 24 किलो गांजा बरामद कर दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि आरोपी प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का इस्तेमाल कर तस्करी कर रही थीं।

Raipur Crime : जानकारी के अनुसार, NCB को इनपुट मिला था कि आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से दो युवतियां बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। सूचना के आधार पर टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाया और रात करीब 10:30 बजे कार्रवाई की।

Raipur Crime : जैसे ही दोनों युवतियां वंदे भारत ट्रेन से उतरकर वीआईपी गेट से बाहर निकलने लगीं, टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके सूटकेस से 24 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया।

Raipur Crime : गिरफ्तार युवतियों की पहचान नीलम राठौर (23 वर्ष) और रीना वर्मा (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र की निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी युवतियां सुरक्षा जांच से बचने के लिए वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन का सहारा ले रही थीं। उन्हें लगता था कि ऐसी ट्रेनों में सख्त जांच नहीं होती, जिससे वे आसानी से तस्करी कर सकेंगी।

Raipur Crime : फिलहाल जांच एजेंसियां दोनों से पूछताछ कर रही हैं और इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं। संभावना जताई जा रही है कि इसके पीछे एक बड़ा तस्करी गिरोह सक्रिय हो सकता है, जिसकी कड़ियां अन्य राज्यों से भी जुड़ी हो सकती हैं।

Raipur Crime : इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और रेलवे स्टेशनों पर जांच व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here