बिरनपुर चार्जशीट पर डिप्टी CM विजय शर्मा का कांग्रेस पर तंज : कम से कम CBI पर तो भरोसा हुआ…

0
146
रायपुर
रायपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बिरनपुर मामले में सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी हुई कि कांग्रेस का विश्वास कम से कम सीबीआई पर तो बढ़ा है, जिसे उन्होंने अपने पाँच साल के कार्यकाल में बैन कर रखा था।

बिरनपुर: सीबीआई जांच और फरार आरोपी

गृह मंत्री शर्मा ने चार्जशीट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सीबीआई ने केवल एक बिंदु पर ही जांच की है, जबकि गांव वालों के तार्किक बिंदुओं पर सीबीआई की जांच नहीं हुई है।

READ MORE : CG NEWS : प्रदेश के बार-रेस्टोरेंट संचालकों की बड़ी बैठक आज, संचालन नियम और लाइसेंस विवाद पर होगी चर्चा…

फरार तोमर बंधुओं समेत अन्य आरोपियों के अब तक नहीं पकड़े जाने पर कांग्रेस के तंज पर विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि, “दुबई में जो बैठे हैं, उनके साथ इनके (कांग्रेस के) लोग भी बैठे हैं। कांग्रेस यह बताए कि उनका क्या हुआ?”

उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उस समय “मदहोश” थी और उसे कभी ध्यान नहीं आया कि प्रदेश में क्या चल रहा है। कांग्रेस में कुछ ही लोगों की धमक थी, इसलिए बाकी सबकी आवाज दब गई थी।

NDPS मामलों पर सख्ती: “पहले कभी नहीं हुई ऐसी कार्रवाई”

गृह मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार NDPS (नारकोटिक ड्रग्स) के मामलों में बड़ी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कई लोग पकड़े जा रहे हैं, जिनके मामले 4-5 साल पुराने हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी एक वर्ग के पीछे भागने के बजाय सभी वर्गों से मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि NDPS मामलों में पहली बार प्रॉपर्टी अटैच करने का काम हो रहा है, जो कांग्रेस के कार्यकाल में कभी नहीं हुआ।

पीएम मोदी और शाह का छत्तीसगढ़ दौरा

गृह मंत्री शर्मा ने प्रदेश में होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों और दौरों की जानकारी दी:

डीजी कॉन्फ्रेंस: 28, 29 और 30 अक्टूबर को होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो रात और तीन दिन तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। यह देश भर के विषयों और नई योजनाओं पर इंटीग्रेटेड चर्चा का मंच होगा।

READ MORE : एमपी में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS ट्रांसफर, पन्ना से लेकर मुरैना तक 12 जिलों के कलेक्टर हटाए गए; शिकायतों पर बड़ा एक्शन

अमित शाह का दौरा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर की रात को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। अगले दिन वे दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माता के दर्शन करेंगे और स्वदेशी मेले में शामिल होंगे। इसके अलावा, मांझी मुड़िया पुजारियों के साथ उनकी चर्चा का कार्यक्रम है।

सीएम लेंगे SP-कलेक्टर की बड़ी बैठक

गृह मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 से 14 अक्टूबर तक एसपी और कलेक्टरों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। उन्होंने इसे अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे आने वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

रायपुर में कमिश्नर प्रणाली की ड्राफ्टिंग जारी

रायपुर में प्रस्तावित कमिश्नर प्रणाली को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि इसके लिए ड्राफ्टिंग का काम चल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रणाली से पुलिस के हाथों में ताकत बढ़ेगी और कामकाज का स्तर बेहतर होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here