ग्वालियर की सड़कें अब खतरे का सबब, आदित्यपुरम-मुरार सड़क पर कई फुट गहरी सुरंग बनी….

Parivesh
ग्वालियर

ग्वालियर। शहर की सड़कें अब जनजीवन के लिए खतरा बन गई हैं। आदित्यपुरम इलाके के ग्रीनबुड स्कूल से मुरार जाने वाली सड़क धसकने के कारण कई फुट गहरी सुरंग जैसी खाई बन गई है। स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर ही इस सड़क से निकल रहे हैं।

READ MORE : CG NEWS : प्रदेश के बार-रेस्टोरेंट संचालकों की बड़ी बैठक आज, संचालन नियम और लाइसेंस विवाद पर होगी चर्चा…

शहर में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई सड़कें धंस चुकी हैं और दर्जनों फुट गहरे गड्ढे बन चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार नगर निगम और ठेकेदारों की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।

विशेषज्ञ और नागरिक मान रहे हैं कि नगर निगम और सड़क बनाने वाले ठेकेदारों की मिलीभगत के कारण ग्वालियर में सड़कें लगातार धसक रही हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल, जय विलास पैलेस के पास चेतकपुरी रोड भी धसक चुका है, जिसकी वजह से ग्वालियर देश-विदेश में बदनाम हो चुका है।

READ MORE : बिरनपुर चार्जशीट पर डिप्टी CM विजय शर्मा का कांग्रेस पर तंज : कम से कम CBI पर तो भरोसा हुआ…

नगर निगम पर सवाल यह है कि क्या वे सड़कों की मरम्मत और जिम्मेदार ठेकेदारों पर कार्रवाई करेंगे या पहले की तरह केवल फाइलों में मामला दबा देंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *