Hi-tech theft : इंदौर में हाईटेक चोरी का खुलासा : AI का इस्तेमाल कर बॉयज हॉस्टल में चोरी करने वाले तमिलनाडु के तीन गिरफ्तार

Hi-tech theft : इंदौर। भंवरकुआ थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने एक अंतरराज्यीय हाईटेक चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन सदस्य तमिलनाडु के वेलूर जिले से थे और उन्होंने एआई एप्लीकेशन जैसे गूगल मैप, ChatGPT और गूगल जेमिनाई का उपयोग कर हॉस्टलों की रेकी की और चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों मिथ्यांथन, महेंद्र पिता वेंकटरामन और दीपक को महू से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 18 मोबाइल, 10 लैपटॉप और 1 टैबलेट सहित लगभग 25 लाख रुपये का माल बरामद हुआ। एसीपी विजय सिंह चौहान ने बताया कि गिरोह भंवरकुआ के अलावा विजयनगर, बाणगंगा और आसपास के इलाकों में भी चोरी की वारदातें कर चुका है।

Hi-tech theftजांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपियों ने महू में नारियल पानी बेचने के बहाने किराए का कमरा लिया और रोजाना उपनगरीय ट्रेन से इंदौर आकर हॉस्टल के कमरे में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। टेक्निकल एनालिसिस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रैक कर गिरफ्तारी की।

एसीपी विजय चौहान ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों को स्वीकार किया। पुलिस अब बरामद गैजेट्स की जांच कर अन्य संभावित चोरी की घटनाओं से लिंक स्थापित कर रही है।

Hi-tech theft :
विजय सिंह चौहान, एसीपी भंवरकुआ थाना क्षेत्र: “यह गिरोह डिजिटल साधनों का इस्तेमाल कर चोरी कर रहा था। इसकी गिरफ्तारी से छात्रों और आमजन की सुरक्षा में सुधार होगा। आने वाले दिनों में ऐसे हाईटेक अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।” इंदौर पुलिस की यह कार्रवाई शहर में साइबर क्राइम और हाईटेक चोरी पर सख्त संदेश मानी जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Monsoon Update: 27 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज! छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के अनुसार प्रदेश...

Related Articles

Popular Categories