Mauganj News: मऊगंज में बिजली के बिलों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, विभाग को सौंपे 200 से ज्यादा शिकायत पत्र

Sanjay Sahu

Mauganj News: मऊगंज: मऊगंज जिले के हनुमना में बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। बिजली बिलों में कथित मनमानी, गलत मीटर रीडिंग, अघोषित बिजली कटौती और बिना सूचना कनेक्शन काटे जाने की शिकायतों को लेकर कांग्रेस ने विद्युत विभाग के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने की। सबसे खास बात यह रही कि प्रदर्शन के दौरान 200 से अधिक शिकायतें विद्युत विभाग को सौंपी गईं।

मऊगंज जिले के हनुमना में बिजली की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतर आई। विद्युत विभाग के कार्यालय के सामने कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने धरना देकर बिजली व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को कई बार भारी-भरकम बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। गलत मीटर रीडिंग से लेकर अघोषित बिजली कटौती तक प्रदर्शन के दौरान बिजली विभाग से जुड़ी कई समस्याएं उठाई गईं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उपभोक्ताओं को बिना पर्याप्त सूचना के कनेक्शन काटे जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

Mauganj News: इन्हीं समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर 200 से अधिक शिकायती पत्र विद्युत विभाग को सौंपे गए। धरने की अगुवाई कर रहे प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने बिजली व्यवस्था को लेकर शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आम उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर निराकरण होना चाहिए और बिजली बिलों तथा मीटर रीडिंग से जुड़ी समस्याओं की जांच की जानी चाहिए। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *