प्राइम समर कैंप के बच्चों ने बॉर्डर पर सैनिकों का बढ़ाया हौसला…देखें वीडियो

Parivesh

भोपाल। प्राइम समर कैंप के आयोजन में बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ बॉर्डर पर लड़ रहे भारतीय सैनिकों का उत्साह बढ़ाया। राहुल प्रजापति और नताशा जैन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक बच्चों ने जोश और उमंग के साथ नारे लगाए, जिससे सैनिकों को एक नया हौसला मिला।

इस अवसर पर भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री और कैट के पूर्व प्रवक्ता विवेक साहू भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को भारत-पाकिस्तान युद्ध की ताजातरीन स्थिति के बारे में जानकारी दी और बताया कि हम सभी भारतीय नागरिक बॉर्डर पर जाकर तो नहीं लड़ सकते, लेकिन अपनी शुभकामनाओं और नारे के द्वारा सैनिकों का हौसला बढ़ा सकते हैं।

विवेक साहू ने यह भी बताया कि प्राइम समर कैंप में 3 से 12 साल तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए, जो देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करता है। इस कदम से यह संदेश गया कि हम अपने सैनिकों के साथ खड़े हैं और उनके साहस को सलाम करते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *