Thursday, April 16, 2026
28.5 C
Raipur

Bhopal News : सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा 1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज…

भोपाल। Bhopal News : मध्यप्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को तुरंत और बेहतर इलाज देने के लिए एक बड़ी योजना लागू की है। अब दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 1.5 लाख रुपये तक का इलाज पूरी तरह निःशुल्क मिलेगा। यह सुविधा सरकारी ही नहीं, बल्कि चिन्हित निजी अस्पतालों में भी उपलब्ध कराई जाएगी।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं हो पाती है, तो निजी एंबुलेंस को भी नेटवर्क में जोड़कर घायल को समय पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जाएगा। घायलों को इलाज के लिए हाईवे के नजदीक के अस्पतालों में रेफर किया जाएगा, जिनकी पहले से पहचान की जा चुकी है।

इस योजना के तहत दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को सात दिनों तक मुफ्त इलाज मिलेगा। सरकार का उद्देश्य यह है कि सड़क दुर्घटनाओं में किसी भी घायल की जान सिर्फ समय पर इलाज न मिलने की वजह से न जाए।

सरकार द्वारा यह कदम राज्य में सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 16 जिलों में लू का अलर्ट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में गर्मी ने...

सलासर बालाजी धाम में गूंजी आस्था! प्रभात आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :राजस्थान के चूरू जिले में स्थित...

Related Articles

Popular Categories