Bhopal Metro Launch : शहर विकास पर मंथन : केंद्रीय मंत्री खट्टर ने ली मंत्रियों की बैठक, मेट्रो शुभारंभ के साथ भोपाल को मिली नई रफ़्तार

Bhopal Metro Launch : भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। लंबे इंतज़ार के बाद राजधानी को अपनी मेट्रो रेल सेवा की सौगात मिल गई है। शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हॉल) पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संयुक्त रूप से भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहर विकास को लेकर उत्तर मध्य क्षेत्र के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में भोपाल के भविष्य के मास्टर प्लान और शहरी आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर वर्चुअली जुड़कर अपना संदेश साझा किया और मध्य प्रदेश की विकास यात्रा की सराहना की।

Bhopal Metro Launch : पीएम के संदेश के पश्चात मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सीधे सुभाष नगर मेट्रो डिपो के लिए रवाना हुए। यहाँ उन्होंने औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर भोपाल मेट्रो की पहली ट्रेन को रवाना किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री खट्टर और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सुभाष नगर से एम्स स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया। फूलों से सजी 3 कोच वाली इस मेट्रो ट्रेन ने करीब 7 किलोमीटर के इस प्रायोरिटी कॉरिडोर को कवर किया, जिसमें एम्स, अलकापुरी, रानी कमलापति और एमपी नगर जैसे 8 प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि मेट्रो केवल एक परिवहन साधन नहीं, बल्कि भोपाल के आधुनिक विकास की पहचान है। केंद्रीय मंत्री खट्टर ने बताया कि भारत जल्द ही दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बनने वाला है।

भोपाल मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, आम जनता के लिए मेट्रो सेवा रविवार, 21 दिसंबर की सुबह 9 बजे से शुरू होगी। शुरुआती चरण में यह सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी और प्रतिदिन कुल 17 ट्रिप लगाएगी। यात्रियों के लिए किराया 20 रुपये से लेकर अधिकतम 70 रुपये तक निर्धारित किया गया है। भोपाल अब इंदौर के बाद मध्य प्रदेश का दूसरा मेट्रो शहर बन गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories