Indore Crime : जनवरी से अब तक 5 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 130 आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
MP NEWS :

Indore Crime : इंदौर : इंदौर क्राइम ब्रांच ने जनवरी माह से अब तक नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इस साल की कार्रवाई पिछले वर्ष की तुलना में कहीं अधिक बड़ी और प्रभावी मानी जा रही है। इसी वजह से क्राइम ब्रांच की टीम को विशेष रूप से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

Indore Crime : डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी से अब तक कुल 72 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में पुलिस ने 130 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। जब्त किए गए नशे में चरस, गांजा, अफीम, हेरोइन, सिंथेटिक ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक बड़ी है और यह दर्शाता है कि क्राइम ब्रांच लगातार नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कस रही है। इस दौरान पुलिस टीम ने न केवल बड़े स्तर पर कार्रवाई की बल्कि कई संगठित गिरोहों का भंडाफोड़ भी किया।

 

Indore Crime : डीसीपी त्रिपाठी ने कहा कि नशे का अवैध कारोबार समाज के लिए बेहद खतरनाक है और इसे खत्म करने के लिए क्राइम ब्रांच पूरी मजबूती से काम कर रही है। इस सफलता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर द्वारा क्राइम ब्रांच की टीम को इनाम देने की घोषणा की गई है, ताकि टीम को प्रोत्साहन मिले और आगे भी इसी तरह नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहे।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *