Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Indore MP News : राज्यमंत्री लखन पटेल का सुझाव : अच्छे नस्ल के...

MP News : राज्यमंत्री लखन पटेल का सुझाव : अच्छे नस्ल के पशु और जागरूकता से बढ़ेगा किसान का लाभ

0
104

दीपक नामदेव/विदिशा : विदिशा जिले के प्रभारी राज्यमंत्री लखन पटेल एक दिवसीय दौरे पर जिले पहुंचे। मंत्री पटेल पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान में शामिल हुए और ग्यारसपुर के ग्राम क्वेटा में किसानों द्वारा तैयार की गई डेयरी का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री पटेल ने किसानों और पशु मालिकों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर किसानों से संपर्क करेंगे और सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। उन्होंने सभी पशुपालकों से आग्रह किया कि पारंपरिक तरीके से आगे बढ़ते हुए व्यवसाय के तौर पर पशुपालन करें। यह न केवल किसान की आय को दोगुना करने का उपाय है बल्कि प्रदेश के लिए भी लाभकारी होगा।

Read More : liquor scam case : शराब घोटाला मामला: कारोबारी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, 4 दिन की जमानत मंजूर

मंत्री ने कहा कि यदि किसानों के पास अच्छे नस्ल और दुधारू पशु होंगे, तो आवारा मवेशियों की समस्या धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पशुपालन केवल पारंपरिक क्रिया नहीं, बल्कि एक लाभदायक व्यवसाय बन सकता है।

मीडिया से बातचीत में लखन पटेल ने बताया कि जैसे आयुष्मान कार्ड की सीमा तय होती है, वैसे ही पशु केसीसी भी है। लेकिन किसानों में जागरूकता की कमी के कारण कई किसान डिफॉल्टर हो रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पशुपालन विभाग किसानों और हितग्राहियों तक जाएगा, उनकी समस्याएं सुनेगा और उनका समाधान करेगा।

Read More : CG NEWS : छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा अधिकारियों के तबादले, 15 अधिकारियों के प्रभार में हुआ बदलाव

कार्यक्रम में मंत्री पटेल ने किसानों के उत्साहवर्धन के लिए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और सभी से आग्रह किया कि दुग्ध समृद्धि अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो और पशुपालन का व्यवसायिक स्वरूप मजबूती से आगे बढ़ सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here