Wednesday, October 7, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : सुपारी कारोबार में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा,...

Jabalpur News : सुपारी कारोबार में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, दो ट्रक जब्त….

जबलपुर। Jabalpur News :  सेंट्रल जीएसटी (CGST) की टीम ने सुपारी के कारोबार में चल रही करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी का पर्दाफाश किया है। विभाग को खुफिया सूचना मिली थी कि असम-बंगाल बॉर्डर से सुपारी से भरे ट्रक बेहद कम मूल्य दर्शाकर महाराष्ट्र भेजे जा रहे हैं।

 Jabalpur News : इसी आधार पर जबलपुर-नागपुर हाईवे पर 28 मई और 3 जून को सघन ई-वे बिल जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दो ट्रकों को पकड़ा गया, जिनमें लदी सुपारी का मूल्य वास्तविक से कई गुना कम दर्शाया गया था, जिससे टैक्स चोरी की जा सके।

जांच में सामने आया है कि खुले बाजार में सुपारी की कीमत काफी अधिक है, लेकिन व्यापारी दस्तावेजों में कीमत कम दिखाकर जीएसटी चोरी कर रहे थे। यह कार्रवाई जबलपुर आयुक्त लोकेश कुमार लिल्हारे के निर्देश पर की गई।

जांच जारी है, ट्रकों से मिले दस्तावेजों और माल की पूरी तरह जांच की जा रही है। जीएसटी विभाग ने संकेत दिए हैं कि टैक्स चोरी करने वाले अन्य व्यापारियों की भी जल्द ही धरपकड़ हो सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here