Wednesday, October 7, 2026
Home National फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में 276 नए...

फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में 276 नए संक्रमित, इतने लोगो की मौत

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार चिंता का विषय बनने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 276 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 7 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है, जिससे एक बार फिर से लोगों के मन में कोविड को लेकर डर का माहौल बन रहा है।

फिलहाल देशभर में एक्टिव केस की संख्या 4,302 पहुंच चुकी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक बदलते मौसम, लापरवाही और नए वैरिएंट की वजह से संक्रमण में मामूली उछाल देखने को मिल रहा है।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इसी अवधि में 3,281 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिससे रिकवरी रेट अब भी मजबूत बना हुआ है। बावजूद इसके, स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

जानकारों का मानना है कि यह समय लापरवाही का नहीं है। टेस्टिंग और ट्रैकिंग पर दोबारा जोर देने की आवश्यकता है ताकि स्थिति नियंत्रण से बाहर न जाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here