Kiara Advani Pregnancy: नई दिल्ली। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 अक्टूबर को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की। इस घोषणा के बीच कियारा आडवाणी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ के को-स्टार यश और निर्देशक गीतू मोहनदास को प्रेग्नेंसी की खबर बताने के दौरान उनकी भावुक प्रतिक्रिया का जिक्र किया था।
चेन्नई में फिल्म ‘टॉक्सिक’ के एक कार्यक्रम के दौरान कियारा ने बताया था कि यश और गीतू उनके परिवार के बाहर उन शुरुआती लोगों में शामिल थे, जिन्हें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। कियारा के मुताबिक, खबर सुनते ही दोनों की आंखों में आंसू आ गए थे और उन्होंने उन्हें बधाई देते हुए कहा था कि अब वे जिंदगी का सबसे खूबसूरत दौर देखने वाले हैं।
कियारा ने बताया कि उस समय यश और गीतू ने फिल्म की शूटिंग, शेड्यूल या प्रोडक्शन से जुड़ी चिंताओं को उनकी निजी खुशी पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने सेट पर कियारा को सहज महसूस कराया और उनकी जरूरतों का भी ध्यान रखा।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने कहा कि किसी को उनके लिए इतना खुश देखकर वह भावुक हो गई थीं और यश व गीतू की यह प्रतिक्रिया वह कभी नहीं भूलेंगी। उन्होंने यश की तारीफ करते हुए उनके व्यवहार के लिए आभार भी जताया।
दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे कियारा-सिद्धार्थ
कियारा और सिद्धार्थ ने 7 अक्टूबर को एक जॉइंट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की। पोस्ट में दोनों ने खुशी और आभार जताते हुए बताया कि उनके परिवार में एक बार फिर नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है।
Kiara Advani Pregnancy: कपल ने पोस्ट में बच्चों के छोटे जूतों की तस्वीर भी साझा की, जो उनकी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा से मिलती-जुलती थी। कियारा और सिद्धार्थ ने 2025 में अपने पहले बच्चे, बेटी साराया मल्होत्रा का स्वागत किया था।






