Wednesday, October 7, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur Social Media Influencer Arrested: अंबिकापुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार,...

Social Media Influencer Arrested: अंबिकापुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, आपत्तिजनक टिप्पणियों और समाज पर नकारात्मक प्रभाव के मामले में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

अंबिकापुर। Nishaanebaz.com-Akanksha Toppo Arrest: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोतवाली पुलिस ने चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। महज दो दिन पहले पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो और होली क्रॉस कॉलेज के लेक्चरर अकील अहमद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया था, जिसके बाद से मामले की जांच तेजी से चल रही थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आकांक्षा टोप्पो पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करते हुए सार्वजनिक रूप से टिप्पणियां करने का गंभीर आरोप है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के बयानों और टिप्पणियों का समाज पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। प्राथमिक जांच और मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आकांक्षा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया यह भी जा रहा है कि इससे पहले भी आकांक्षा के खिलाफ सीतापुर थाने में एक अन्य मामले में अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस ने उसे पूर्व में चेकलिस्ट के आधार पर छोड़ा था।

Read More : India-Zimbabwe T20 Series in Raipur: नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीमों के बीच होगी T20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

इस पूरे प्रकरण में एक नया मोड़ तब आया जब आकांक्षा टोप्पो की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता धीरज सिंह के खिलाफ भी काउंटर एफआईआर दर्ज कर ली। धीरज सिंह पर आकांक्षा को धमकाने और उसकी कार का पीछा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की सुसंगत धाराएं भी जोड़ी हैं।

Read More : Reservation Announced in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की दो नई नगर पंचायतों तमनार और बड़ी करेली के अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, लॉटरी प्रक्रिया हुई संपन्न

दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतों और Counter Complaints के बाद स्थानीय पुलिस अब इस पूरे मामले की बहुत ही बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, और कोर्ट में पेश करने के बाद अदालत के निर्देशों के अनुसार कदम उठाए जाएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here