Wednesday, October 7, 2026
Home Chhattisgarh रविवि का प्रवेश पोर्टल बंद : सरकारी कॉलेजों की चिंता बढ़ी, निजी...

रविवि का प्रवेश पोर्टल बंद : सरकारी कॉलेजों की चिंता बढ़ी, निजी यूनिवर्सिटी उठा रहे फायदा

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) से संबद्ध कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया अधर में लटक गई है। विश्वविद्यालय का ओपन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल अचानक बंद कर दिया गया है, जिससे न केवल छात्र-छात्राएं बल्कि कॉलेज प्रबंधन भी असमंजस में हैं।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 16 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की जा चुकी है, लेकिन पोर्टल बंद होने के चलते सरकारी कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। इस स्थिति का लाभ निजी विश्वविद्यालय उठा रहे हैं, जहां छात्रों का रुझान तेजी से बढ़ा है और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

छात्रों और अभिभावकों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि प्रवेश को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं, प्राइवेट कॉलेज प्रिंसिपल एसोसिएशन ने घोषणा की है कि वे जल्द ही रविवि प्रशासन से मुलाकात कर पोर्टल को शीघ्र चालू करने की मांग करेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि स्थिति जल्द नहीं सुलझी तो इस साल सरकारी कॉलेजों में प्रवेश संख्या में भारी गिरावट हो सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here