Wednesday, October 7, 2026
Home Madhya Pradesh भोपाल में साल का पहला कोरोना केस, महिला की आरटी पीसीआर रिपोर्ट...

भोपाल में साल का पहला कोरोना केस, महिला की आरटी पीसीआर रिपोर्ट आई पॉजिटिव…

भोपाल। राजधानी भोपाल में इस साल का पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। एक महिला की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।

जानकारी के मुताबिक, महिला को हल्के बुखार और गले में खराश की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रदेश भर में इस साल अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 31 मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि अधिकांश मामलों में मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी तबीयत सामान्य है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि हल्के लक्षण दिखने पर भी टेस्ट कराएं और सावधानी बरतें। भोपाल सहित अन्य जिलों में निगरानी बढ़ाई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here