HomeMadhya PradeshGwalior News : नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी,...

Gwalior News : नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली…

Date:

Related stories

ग्वालियर। Gwalior News : शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित शताब्दीपुरम में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहे एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। 18 वर्षीय निखिल राठौर ने देर रात अपने घर में पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Gwalior News : जानकारी के अनुसार, निखिल हाल ही में आयोजित नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन जब आंसर शीट सामने आई तो उसमें अपेक्षा से काफी कम अंक आए। इससे वह डिप्रेशन में चला गया था। परिजनों का कहना है कि वह कुछ दिनों से चुपचाप रहने लगा था और मानसिक रूप से बेहद परेशान था।

घटना के समय निखिल अपने कमरे में अकेला था। देर रात जब गोली की आवाज आई तो परिवार के लोग दौड़े आए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

फिलहाल पुलिस ने मौके से लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here