Wednesday, October 7, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : IPL 2025 में RCB की ऐतिहासिक जीत पर राजवाड़ा...

Indore News : IPL 2025 में RCB की ऐतिहासिक जीत पर राजवाड़ा में जश्न…

इंदौर । IPL 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है, और इंदौर में इसका असर सबसे खास तौर पर राजवाड़ा चौक पर देखा गया। RCB के कप्तान और इंदौर के लाल रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने पहली बार गोल्ड ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

मैच खत्म होते ही हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी राजवाड़ा पर जमा हो गए और जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। युवा हाथों में RCB और भारतीय तिरंगा लिए नारे लगाते रहे – “RCB…RCB…” और “रजत पाटीदार जिंदाबाद!”

पाटीदार की कप्तानी में इस सीज़न में RCB का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा, और फाइनल में उन्होंने न सिर्फ टीम का नेतृत्व किया, बल्कि निर्णायक पारी खेलकर जीत पक्की की।

इंदौरवासियों के लिए यह जीत गर्व का पल बन गई है, और शहर में अब रजत पाटीदार के स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here