VIT University हंगामा : पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज, 3000 छात्र अज्ञात आरोपी

VIKASH KHALKHO

VIT University : सुनील शर्मा/सीहोर। वीआईटी यूनिवर्सिटी में हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है। छात्रों की शिकायत पर आष्टा थाना पुलिस ने हॉस्टल के बॉर्डन प्रशांत कुमार पांडे और कुछ गार्डों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। छात्रों का आरोप है कि अव्यवस्थाओं की शिकायत करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वहीं दूसरी ओर, यूनिवर्सिटी प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने करीब 3000 अज्ञात छात्रों के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़ और आगजनी का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद परिसर में काफी तनाव का माहौल बन गया था, जिसके चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

VIT University सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि पूरे मामले की जड़ छात्रों के साथ हुई मारपीट है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद छात्र आक्रोशित हो गए और परिस्थितियां बिगड़ गईं। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

एसपी दीपक शुक्ला ने कहा कि जांच के बाद संबंधितों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस मामले पर लगातार निगरानी रख रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *