सिद्धार्थ और जान्हवी ने किया महाकाल के दर्शन, ‘परम सुंदरी’ का प्रमोशन

VIKASH KHALKHO

उज्जैन। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘परम सुंदरी’ के प्रमोशन के लिए शनिवार को उज्जैन पहुंचे। दोनों ने यहां श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने उनका स्वागत किया, जबकि पुजारी राजेश शर्मा ने पूजा संपन्न कराई। इस दौरान दोनों कलाकारों ने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान किया और अपनी फिल्म की सफलता के लिए नंदी जी के कान में मनोकामना भी कही।

फिल्म प्रमोशन के साथ धार्मिक आस्था का यह संगम देखने के लिए मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *