Ambedkar Nagar Incident : अंबेडकर नगर में अवैध ब्लास्ट से मची तबाही; घरों पर हुई पत्थरों की बारिश, भवन स्वामी ताला लगाकर फरार

VIKASH KHALKHO

Ambedkar Nagar Incident : रीवा (23 फरवरी 2026): शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर नगर में सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे उस समय दहशत फैल गई, जब एक निर्माणाधीन मकान के परिसर में जोरदार धमाका हुआ। यह धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसके पत्थरों के बड़े टुकड़े आसपास के घरों में जा गिरे, जिससे कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

शौचालय टैंक के लिए किया ‘खतरनाक’ प्रयोग जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में एक भवन स्वामी अपने घर के बाहरी परिसर में शौचालय के टैंक का निर्माण करा रहा था। कुछ फीट की खुदाई के बाद जमीन के नीचे पत्थर की एक मोटी परत आ गई। काम रुकता देख भवन स्वामी ने बिना किसी अनुमति या सूचना के घातक रास्ता अपनाया। उसने एक दिन पूर्व कंप्रेसर मशीन से पत्थरों में ड्रिल कराया और सोमवार सुबह उनमें विस्फोटक भरकर ‘हैवी ब्लास्ट’ कर दिया।

पत्थरों की बारिश और मलबे से घायल धमाका होते ही बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। हवा में उड़ते हुए पत्थर के बड़े टुकड़े पड़ोसियों की छतों और कमरों में जा गिरे। इस हादसे में अर्जुन सेन नाम का एक युवक घायल हो गया है। कई घरों की दीवारें ढह गईं और खपरैल के मकानों की छतें चकनाचूर हो गईं। घटना को अंजाम देने के बाद भवन स्वामी घर के गेट पर ताला लगाकर मौके से रफूचक्कर हो गया।

पुलिस की कार्रवाई धमाके से आक्रोशित बस्ती वासी बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय थाने पहुंचे और आरोपी भवन स्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए।

अधिकारियों का बयान:

“रिहायशी इलाके में हैवी ब्लास्ट की सूचना मिली है। पुलिस बल को तत्काल मौके पर भेजा गया है। बस्ती वासियों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और दोषी भवन स्वामी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

— आरती सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रीवा

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *