Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Breaking Indore : बेलगाम नगर निगम वाहन ने मां-बेटी को कुचला, कई...

Breaking Indore : बेलगाम नगर निगम वाहन ने मां-बेटी को कुचला, कई वाहन टकराए

इंदौर : इंदौर के तिरुपति कॉलोनी में एक तेज रफ्तार नगर निगम कचरा वाहन ने तीन से चार वाहनों को टक्कर मार दी। इसी दौरान वाहन चालक की लापरवाही के कारण मां और बेटी पर गाड़ी चढ़ गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का लाइफ सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हादसे का भयावह मंजर कैद है।

भंवर कुवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई करने की प्रक्रिया में है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here