Monday, May 18, 2026
38.1 C
Raipur

TOP 10 News Today 23 Aug 2025 : निशाने पर आज : प्रदेश भर में पोला पर्व की धूम, गंगा स्नान पर जा रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत, अनिल अंबानी पर डबल एक्शन ED पूछताछ के बाद अब CBI ने मारा छापा, तोमर बंधुओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन 3000 स्क्वेयर फीट संपत्ति कुर्क, कांग्रेस विधायक के घर कैश का अंबार, मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में पांच साल के बच्चे की लाश मिलने से हड़कंप…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 News Today 23 Aug 2025 :

1 . प्रदेश भर में पोला पर्व धूम

रायपुर। राजधानी आज परंपरा और उत्सव का केंद्र बन गई। रामसागर पारा में पोला तिहार के मौके पर आयोजित पारंपरिक बैल दौड़ ने लोगों का मनोरंजन किया। आकर्षक साज-सज्जा के साथ मैदान में उतरे बैल और उनकी दौड़ ने ग्रामीण संस्कृति और कृषि परंपरा का जीवंत चित्र पेश किया। दोपहर बाद शुरू हुई दौड़ शाम 4 बजे तक जारी रही, और शहर व आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग इसका आनंद लेने पहुंचे। वहीं, तीजा–पोरा पर्व के अवसर पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में कांग्रेस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्सव में भाग लिया, जिससे राजधानी में परंपरा और खुशी का माहौल देखने को मिला।

2. गंगा स्नान पर जा रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत

बिहार | बिहार की राजधानी पटना से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। आज शनिवार की सुबह शाहजहांपुर के दनियावां-हिलसा स्टेट हाईवे (SH-4) पर सिगरियावा स्टेशन के पास श्रद्धालुओं से भरे एक ऑटो को तेज़ रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।  जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के रेरी मलमा गांव के लोग ऑटो में सवार होकर शनि अमावस्या पर फतुहा में गंगा स्नान करने जा रहे थे। सभी लोग एक ही गांव के निवासी थे और धार्मिक आस्था के चलते सुबह-सुबह यात्रा पर निकले थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी खुशियां मातम में बदल गईं।

3 . अनिल अंबानी पर डबल एक्शन – ED पूछताछ के बाद अब CBI की बड़ी छापेमारी

अनिल अंबानी पर डबल एक्शन : मुंबई। रिलायंस कम्युनिकेशन (RCOM) और बिजनेसमैन अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर शनिवार को CBI की टीमें एक्शन में उतरीं। सूत्रों के मुताबिक, SBI को 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाने के बैंक फ्रॉड केस में सीबीआई ने मुंबई के कई ठिकानों पर एक साथ रेड डाली। इससे पहले कुछ हफ्ते पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की थी। दरअसल, 13 जून 2025 को SBI ने RCOM अकाउंट को “फ्रॉड” घोषित कर दिया था और 24 जून को इसे RBI को रिपोर्ट कर दिया। इसके बाद शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हुई, जो अब सीबीआई की कार्रवाई तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि इस घोटाले से SBI को ही नहीं, बल्कि कई अन्य बैंकों को भी बड़ा नुकसान हुआ है।

4 . तोमर बंधुओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 3,000 स्क्वेयर फीट संपत्ति कुर्क

Tomar Brothers Case : रायपुर । लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात तोमर बंधुओं – वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर – पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने और संपत्ति कुर्की की अनुमति मिलने के बाद प्रशासन ने बुधवार को बड़ा एक्शन लिया। भाठागांव स्थित ‘साईं विला’ में कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक टीम ने दोनों भाइयों की कुल 3,000 स्क्वायर फीट संपत्ति को कुर्क कर लिया। इसमें वीरेंद्र और रोहित की क्रमशः 1,500–1,500 स्क्वेयर फीट की हिस्सेदारी शामिल है। इसके साथ ही राजधानी के आसपास की तीन अन्य जमीनों की कुर्की के लिए दस्तावेजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

5 . कांग्रेस विधायक के घर कैश का अंबार

ED Raid : बेंगलुरु/गंगटोक। संसद में ऑनलाइन गेमिंग बिल पास होते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस विधायक के.सी. वीरेंद्र को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान ईडी ने उनके ठिकानों से 12 करोड़ रुपये नकद, 6 करोड़ की ज्वेलरी, 10 किलो चांदी, चार लग्जरी गाड़ियां और एक करोड़ की विदेशी मुद्रा बरामद की है। ईडी की टीम ने देशभर में 31 जगहों पर ताबड़तोड़ छापे मारे, जिनमें कर्नाटक के चित्रदुर्ग और बेंगलुरु से लेकर गोवा, मुंबई, जोधपुर, गंगटोक और हुबली जैसे शहर शामिल रहे। ये कार्रवाई 22 और 23 अगस्त को की गई, जिसमें गोवा के पांच प्रमुख कैसीनो भी जांच के दायरे में आए। पूरी खबर 

6 . शराब घोटाला-मनी लॉन्ड्रिंग केस : चैतन्य बघेल को चौथी बार जेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे चैतन्य को विशेष कोर्ट ने चौथी बार 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अगली पेशी 6 सितंबर 2025 को होगी। इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिमांड की मांग नहीं की, लेकिन उनकी पूछताछ में कई नए तथ्य सामने आए हैं। ईडी अब इस केस से जुड़े होटल, रियल एस्टेट कारोबारियों और अन्य संदिग्धों को नोटिस जारी कर सकती है।

7. मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में पांच साल के बच्चे की लाश मिलने से हड़कंप

मुंबई। मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच के बाथरूम में कूड़ेदान के अंदर पांच साल के बच्चे का शव मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, यह घटना ट्रेन संख्या 22537 एलटीटी-कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-2 में हुई। बाथरूम में रखे कूड़ेदान से बच्चे का शव बरामद हुआ। शव देखकर यात्री दहशत में आ गए और तुरंत रेलवे प्रशासन को सूचना दी गई।

8 . पुलिस कस्टडी में हथकड़ी लगे आरोपी ने बनाया रील, वीडियो वायरल

रीवा से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां हथकड़ी लगाए हुए आरोपी पुलिस कस्टडी में ही रील बनाते नजर आए। यह पूरा मामला बिछिया थाना क्षेत्र का है। दरअसल, शिव यादव और उसके साथियों ने हाल ही में महाजन टोला इलाके में मारपीट की थी। घटना के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया और न्यायालय पेशी के लिए ले जा रही थी। लेकिन इसी दौरान सरगना शिव यादव ने पुलिस की मौजूदगी में ही अपने साथियों के साथ खुलेआम रील बनाई।

9 . दीवार बनी पत्नी, ऊपर कमरे में जल रहे थे करोड़ो…पढ़े भ्रष्ट इंजीनियर की दिमाग हीला देने वाली स्टोरी

 Bihar News : पटना। बिहार में भ्रष्टाचार का एक हैरान करने वाला मामला उजागर हुआ है। ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद राय पर जब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिकंजा कसा तो उन्होंने पकड़ से बचने के लिए रातभर में 2 से 3 करोड़ रुपये के नोट जला डाले। इसके बावजूद उनके घर से 39 लाख रुपये नगद, अधजले नोटों का ढेर और करोड़ों की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। जानकारी के मुताबिक, इंजीनियर विनोद राय गुरुवार रात सीतामढ़ी से नोटों से भरे बैग लेकर पटना पहुंचे थे। EOU को इसकी भनक मिल गई और टीम ने उनके आवास पर छापा मारने की तैयारी कर ली। लेकिन, जब अधिकारी देर रात पहुंचे तो उनकी पत्नी ने खुद को अकेला बताकर टीम को रोक दिया। इस बीच ऊपर के कमरे में इंजीनियर पूरी रात नोट जलाते रहे। सुबह दबिश के दौरान पानी की टंकी से 39 लाख रुपये कैश, बाथरूम से जले हुए नोटों का मलबा और करीब साढ़े 12 लाख रुपये के अधजले नोट बरामद हुए।

10 . रांची पुलिस को बड़ी सफलता : बस में छुपा मिला 2 करोड़ का फेक करेंसी

रांची। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जाली नोट बरामद किए हैं। इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है। जांच में पता चला है कि यह जाली नोट का कारोबार एक संगठित सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अब तक लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक के नकली नोट बरामद किए गए हैं।कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सीधे मार्केट में नकली नोट नहीं खपाते, बल्कि इन्हें अन्य नकली नोट कारोबारियों को देते थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपने ही निशाने पर चूना लगाया। बरामद नोट चिल्ड्रन बैंक के नोट थे, जिनके ऊपर और नीचे असली नोट रखे गए थे, ताकि खरीदार को यह लगे कि नोट पूरी तरह असली हैं और इन्हें आसानी से बाजार में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Shillong High Court में टला Honeymoon Murder Mystery Case,अब 20 मई को सुनवाई

Sonam Raghuvanshi Bail Case:देशभर में चर्चा का विषय बने...

Related Articles

Popular Categories