पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोषों की मौत, सपा नेताओं ने कहा- जख्म ताजा हैं, मैच का बहिष्कार जरूरी

VIKASH KHALKHO

मुंबई। एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाना है। यह मैच पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार हो रहा है, जिसके चलते राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर इसका विरोध तेज हो गया है।

Read News : उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से तबाही, थराली में तीन लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अबू आजमी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दुश्मनों के साथ खेलना बेशर्मी है। उन्होंने आरोप लगाया कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के बीच मैच फिक्सिंग चल रही है। पहलगाम आतंकी घटना में 26 निर्दोष मारे गए थे, तब लोगों ने कार्रवाई की मांग की, लेकिन सरकार ने युद्धविराम की घोषणा कर दी। अब मैच कराया जा रहा है, जिसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।”

आजमी ने आगे कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भारत-पाकिस्तान के बीच शांति चाहते हैं, लेकिन पाकिस्तान की लगातार आतंकवादी गतिविधियों के बीच इस तरह के खेल आयोजन स्वीकार नहीं किए जा सकते। मौजूदा हालात में भारत-पाकिस्तान मैच का बहिष्कार होना चाहिए।

Read News : Viral Video : चलती बाइक की टंकी पर बैठकर प्रेमी जोड़े का रोमांस वायरल….

सपा सांसद एसटी हसन ने भी इसी मांग को दोहराते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। उस हमले के जख्म अभी ताजा हैं और ऐसे समय में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना शहीदों के परिवारों का अपमान है। उनके अनुसार “मैच दोस्तों के लिए होते हैं, दुश्मनों के लिए नहीं। पाकिस्तान के साथ खेलना बेशर्मी से कम नहीं है।”

Read News : BIG BREAKING : 12 करोड़ रुपये नकद और 6 करोड़ रुपये की ज्वैलरी जब्त, कांग्रेस नेता केसी वीरेंद्र के घर पर छापेमारी 

इधर, खेल मंत्रालय ने हाल ही में पाकिस्तान के साथ खेल आयोजनों पर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत न तो पाकिस्तान की मेजबानी करेगा और न ही द्विपक्षीय सीरीज खेलेगा। हालांकि, भारत उन बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में हिस्सा लेगा जिनमें पाकिस्तान भी भागीदार है। इसी नीति के तहत भारत एशिया कप (सितंबर) और महिला वनडे विश्व कप (अक्टूबर) में हिस्सा लेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *