Saturday, September 26, 2026
Home National Viral Video : चलती बाइक की टंकी पर बैठकर प्रेमी जोड़े का...

Viral Video : चलती बाइक की टंकी पर बैठकर प्रेमी जोड़े का रोमांस वायरल….

Viral Video : गोरखपुर | गोरखपुर से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमी जोड़ा चलती बाइक की टंकी पर बैठकर रोमांस करता नजर आ रहा है। युवक बाइक चला रहा है, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड बाइक की टंकी पर सामने से उसे कसकर गले लगाकर बैठी हुई है। दोनों न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि खुलेआम अपनी प्रेम कहानी को भी दिखा रहे हैं।

Viral Video : वीडियो गोरखपुर के रामगढ़ ताल क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां यह प्रेमी जोड़ा घूमने आया था। चलते बाइक पर दोनों का यह रोमांटिक अंदाज आसपास के लोगों को भी चौंका रहा था। वीडियो में युवक ने हेलमेट पहना हुआ है, लेकिन गर्लफ्रेंड बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बाइक की टंकी पर बैठी है और दोनों मस्ती-मजाक करते हुए बाइक पर सवार हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गोरखपुर पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए यह वीडियो न सिर्फ खतरनाक है, बल्कि युवा वर्ग को भी गलत संदेश दे रहा है।

आसपास के लोग भी इस जोड़े की हरकतों को देखकर हैरान हैं, लेकिन प्रेमी जोड़ा अपनी धुन में मुस्कुराते हुए बाइक चलाता रहा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here