Saturday, August 15, 2026
Home National उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से तबाही, थराली में तीन लोग...

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से तबाही, थराली में तीन लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0
180

उत्तराखंड : उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से भारी तबाही मची है। थराली तहसील के टूनरी गदेरा क्षेत्र में देर रात बादल फटने की घटना हुई, जिससे थराली बाजार, कोटदीप और तहसील परिसर समेत कई जगहों पर भारी मलबा जमा हो गया। चेपड़ों और सागवाड़ा गांव में भी बड़ा नुकसान हुआ है।

Read news : BIG BREAKING : 12 करोड़ रुपये नकद और 6 करोड़ रुपये की ज्वैलरी जब्त, कांग्रेस नेता केसी वीरेंद्र के घर पर छापेमारी 

राहत और बचाव कार्यों के लिए गौचर से एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें तथा ग्वालदम से एसएसबी की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हैं।

बादल फटने से कई घरों और दुकानों में मलबा घुस गया है। तहसील परिसर में खड़ी कई गाड़ियां दब गईं। सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक एक युवती और एक बुजुर्ग लापता हैं। वहीं, सागवाड़ा गांव में एक व्यक्ति और एक 20 वर्षीय लड़की के मलबे में दबे होने की सूचना है।

Read News : Panna News : शिक्षक का ‘क्लासरूम’ में आराम, बच्चों का भविष्य खतरे में: पन्ना में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

राड़ीबगड़ क्षेत्र में एक बरसाती गदेरा उफान पर आ गया। यहां एसडीएम आवास मलबे से दब गया, जिसके चलते एसडीएम समेत परिवार ने रात में ही सुरक्षित जगह पर शरण ली। कुछ गाड़ियां भी मलबे में दब गई हैं।

Read news : Panna News : शिक्षक का ‘क्लासरूम’ में आराम, बच्चों का भविष्य खतरे में: पन्ना में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

चेपड़ों में तीन से ज्यादा दुकानें बह गईं, जबकि कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। थराली बाजार भी मलबे से पट गया है। कई वाहन मलबे के साथ बहकर घरों तक पहुंच गए। थराली-सागवाड़ा मार्ग और थराली-ग्वालदम मार्ग कई जगहों पर बंद हो गए हैं। स्थिति को देखते हुए थराली, देवाल और नारायणबगड़ विकासखंड के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here