Friday, August 28, 2026
Home National Corona New Variant : गले में ब्लेड फंसने जैसा दर्द! कोरोना का...

Corona New Variant : गले में ब्लेड फंसने जैसा दर्द! कोरोना का नया ‘निम्बज’ वैरिएंट फैला रहा दहशत…

Corona New Variant : गले में ब्लेड फंसने जैसा दर्द! कोरोना का नया 'निम्बज' वैरिएंट फैला रहा दहशत...
Corona New Variant : गले में ब्लेड फंसने जैसा दर्द! कोरोना का नया 'निम्बज' वैरिएंट फैला रहा दहशत...

Corona New Variant : कोरोना वायरस ने एक बार फिर खौफ का माहौल बना दिया है। अब एक नया वैरिएंट NB-1.8.1, जिसे आम भाषा में ‘निम्बज’ कहा जा रहा है, तेजी से फैल रहा है। यह वैरिएंट अमेरिका के 13 राज्यों में फैल चुका है और इसके लक्षण इतने खतरनाक हैं कि मरीज गले में ब्लेड फंसे होने जैसा तीव्र दर्द महसूस कर रहे हैं।

Corona New Variant : भारत में भी स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। जनवरी 2025 से अब तक ‘निम्बज’ से 120 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में ही दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और पंजाब में एक-एक मरीज की मौत हुई है। देश में कुल 5608 एक्टिव केस हैं और 64 नए संक्रमित सामने आए हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह नया स्ट्रेन पहले की तुलना में ज्यादा संक्रामक और गले को गंभीर रूप से प्रभावित करने वाला है। अमेरिका में अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और चीन में भी इस वैरिएंट के चलते अलर्ट जारी है।

भारत सरकार ने राज्यों को टेस्टिंग बढ़ाने, अस्पतालों में तैयारियां पुख्ता करने और लोगों को मास्क, सैनिटाइज़र और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे पुराने लेकिन जरूरी उपायों पर लौटने की सलाह दी है। ‘निम्बज’ सिर्फ एक नाम नहीं, यह चेतावनी है – महामारी अभी गई नहीं है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here