VANTARA : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : अंबानी के वंतारा को मिली क्लीन चिट

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अंबानी परिवार के पशु संरक्षण मिशन वंतारा (VANTARA) के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को झूठा और निराधार करार दिया। कोर्ट द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट में पुष्टि की गई कि वंतारा का काम पूरी तरह पारदर्शी और पशु कल्याण के मिशन पर आधारित है।

वंतारा टीम ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा –

“सच्चाई की जीत हुई है। SIT और माननीय सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि हमारे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप सिर्फ अफवाह थे। अब हमारा काम ही हमारी असली पहचान बनेगा।”

Read News : Big Breaking : इंदौर – शिक्षक नगर में ट्रक ने रौंदा 15 लोगों को, कई की मौत, मचा कोहराम…देखें वीडियो

अंबानी का विज़न और मिशन मजबूत

वंतारा मुकेश अंबानी और उनके परिवार का पशु संरक्षण मिशन है। इस फैसले के बाद न केवल संगठन की प्रतिष्ठा बढ़ी है, बल्कि अंबानी परिवार के विज़न की भी जीत मानी जा रही है। टीम ने कहा –

“हर जानवर को बचाना, हर पक्षी को सुरक्षित करना और हर जीवन की रक्षा करना हमारी मानवता की आत्मा की रक्षा है।”

Read News : Firecrackers : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : पटाखों पर पूरे देश में नीति बनाने की मांग, दिल्ली-NCR में सालभर बैन जारी

आलोचकों को झटका

जिन लोगों ने वंतारा और अंबानी परिवार के इस मिशन पर सवाल उठाए थे, उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बड़ा झटका लगा। SIT की निष्पक्ष रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया कि वंतारा का मिशन प्यार, करुणा और जिम्मेदारी पर आधारित है।

आगे की योजना

वंतारा टीम ने कहा कि वे भारत सरकार, राज्य सरकारों और अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर पशु कल्याण के मिशन को और आगे बढ़ाएंगे। उनका संकल्प है कि धरती को सभी जीव-जंतुओं के लिए सुरक्षित और बेहतर बनाया जाए।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *