Bolivia Plane Crash : बोलीविया- पैसों से भरा प्लेन क्रैश…15 की दर्दनाक मौत, हादसे बाद लोगों में मची पैसों की लूट

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बोलिविया की राजधानी ला पाज के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण विमान हादसा हो गया। एल अल्टो शहर के नजदीक एक कार्गो विमान एयरपोर्ट के पास स्थित हाइवे पर क्रैश हो गया, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

फायर चीफ पावेल टोवर के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जान गंवाने वाले लोग विमान में सवार थे या हाइवे पर मौजूद वाहनों में थे।

हाइवे पर गिरा विमान, कई वाहन क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान एयरपोर्ट के नजदीक अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे हाइवे पर जा गिरा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 15 से अधिक गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। घटनास्थल पर मलबा, जली हुई गाड़ियां और धुआं फैल गया। हादसे के बाद एल अल्टो एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को एहतियातन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में मार्च से पहले बढ़ी गर्मी, 6 दिन में पारा 4 डिग्री चढ़ा

बैंकनोट से भरा था हरक्यूलिस विमान

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह विमान बोलिविया एयर फोर्स का हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट था, जो सेंट्रल बैंक से नए करेंसी नोट लेकर अन्य शहरों के लिए रवाना हुआ था। क्रैश के बाद नोटों के बंडल हवा में बिखर गए और आसपास के इलाके में फैल गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच लूट का माहौल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां एक ओर राहत और बचाव कार्य जारी था, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग बिखरे हुए नोट समेटते नजर आए। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा और दंगा-रोधी उपकरणों के साथ भीड़ को खदेड़ना पड़ा।

जांच जारी, कारण स्पष्ट नहीं

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान टेक ऑफ कर रहा था या लैंडिंग की तैयारी में था। विमान दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर सुरक्षा कड़ी कर दी है।यह हादसा बोलिविया के हालिया इतिहास की बड़ी विमान दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *