C.G Weather : छत्तीसगढ़ में मार्च से पहले बढ़ी गर्मी, 6 दिन में पारा 4 डिग्री चढ़ा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मार्च महीने की शुरुआत से पहले ही गर्मी का असर महसूस किया जाने लगा है। पिछले छह दिनों में तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

रायपुर सबसे गर्म, 15 शहरों में पारा 30 के पार

प्रदेश का सर्वाधिक तापमान रायपुर में 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा 15 से अधिक शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। इससे दिन के समय गर्मी का असर साफ महसूस किया गया।

अंबिकापुर सबसे ठंडा

न्यूनतम तापमान की बात करें तो अंबिकापुर राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां पारा 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर के लालपुर में 19.3 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 15.1 डिग्री, बिलासपुर में 16.3 डिग्री, पेंड्रा रोड में 14.4 डिग्री, जगदलपुर में 14.7 डिग्री, दुर्ग में 14.9 डिग्री और राजनांदगांव में 15 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

Read More : M.P Weather : मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, दिन में तेज गर्मी तो रात में ठंड का एहसास

अगले 24 घंटे और आने वाले दिन

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद चार दिनों में 2 से 4 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। अगले सात दिनों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन की उम्मीद नहीं है।

इन जिलों में बारिश के आसार

सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बलरामपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, कोरबा, सूरजपुर और कोरिया समेत करीब 15 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार विभिन्न राज्यों में सक्रिय सर्कुलेशन सिस्टम और ट्रफ लाइन का असर आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ सकता है। फिलहाल 5 मार्च तक बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : उज्जैन महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की भव्य भस्म आरती, गूंजे जयघोष

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क।मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Related Articles

Popular Categories