CG News : पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अपमान, जूतों की माला देख गांव में आक्रोश…

Parivesh

खैरागढ़। CG News : जिले के ग्राम पंचायत अवेली में आज सुबह एक शर्मनाक दृश्य ने ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया। गांव के हृदयस्थल कहे जाने वाले अटल चौक पर स्थापित भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को किसी अराजक तत्व ने जूतों की माला पहना दी। यह दृश्य जिसने भी देखा, वह आक्रोश और अपमान की भावना से भर गया।

CG News : सुबह-सुबह जब ग्रामीण रोज़ की तरह अपने काम से चौक से गुज़र रहे थे, तो उन्होंने यह निंदनीय दृश्य देखा। देखते ही देखते गांव के लोग बड़ी संख्या में वहां एकत्र हो गए और प्रतिमा के इस अपमान पर नाराजगी जाहिर की।

सूचना मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंची। ग्राम कोतवाल की सहायता से प्रतिमा से जूतों की माला हटाई गई। पुलिस ने इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने और सख्त सजा देने की मांग की है।

यह घटना न सिर्फ ग्रामीणों की भावना को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि सार्वजनिक स्मारकों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े करती है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *