MP Breaking News : फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 9 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 36…

Parivesh

भोपाल। MP Breaking News : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेशभर से 9 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। राजधानी भोपाल में भी स्थिति धीरे-धीरे गंभीर हो रही है, जहां अब कुल संक्रमितों की संख्या 3 हो चुकी है।

MP Breaking News : स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, नए मामलों में इंदौर से 5, जबकि भोपाल और ग्वालियर से 2-2 मरीज शामिल हैं। इससे पहले प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी धीमी थी, लेकिन बीते दिनों मामलों में इजाफा देखा जा रहा है।

अब तक राज्यभर में कुल 50 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 13 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से मास्क लगाने, भीड़ से बचने और लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराने की अपील की जा रही है।

सरकार की ओर से संक्रमण की रोकथाम के लिए अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और सैंपलिंग प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *