Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर शहर के किसी भी वार्ड में सड़क का नामो निशान नहीं है जो सड़के बनी भी थी तो वह पूर्ण रूप से उखड़ चुकी है यही नहीं 17 करोड़ की लागत से बनने वाली सडके 15 दिनों में ही दम तोड़ दी और खुला भ्रष्टाचार सामने आ रहा है कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में सड़कों को पुनः दुरुस्त किया जाए वरना कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी जिसकी जिम्मेदारी यहां का जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि होंगे।
Burhanpur News : बुरहानपुर नगर निगम सीमा क्षेत्र में आने वाले सभी वार्डों की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है यहां सड़कों का नामोनिशान नहीं है सड़क है या गड्ढे यह ढूंढने से भी पता नहीं चल पा रहा है केवल गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं जिसे लेकर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह गूंगे बहरों की सरकार जिसमें महापौर ,विधायक सांसद सभी मोन है इन्हें यहां गड्ढे नजर ही नहीं आ रहे, एक माह पूर्व बनी सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं यह 17 करोड़ से निर्मित सड़क – भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है अब देखना होगा कि गणेश जी और माता जी का आगमन होना है बावजूद जिला प्रशासन भी मोन है यदि एक सप्ताह में इसे दुरुस्त नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और आंदोलन करेगी, जिसके लिए जिम्मेदार यहां के जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन रहेंगे।
READ MORE :Gwalior Viral Video : अद्भुत अजीबो-गरीब हेलमेट के साथ, युवक का वीडियो वायरल…..









