Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Viral Video : अद्भुत अजीबो-गरीब हेलमेट के साथ, युवक का वीडियो...

Gwalior Viral Video : अद्भुत अजीबो-गरीब हेलमेट के साथ, युवक का वीडियो वायरल…..

0
211
Gwalior Viral Video
Gwalior Viral Video

Gwalior Viral Video : ग्वालियर | ग्वालियर की सड़कों पर इन दिनों एक युवक चर्चा का केंद्र बना हुआ है, वजह है उसका अनोखा और अद्भुत हेलमेट। आमतौर पर लोग सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनते हैं, लेकिन यह युवक स्टाइल और सुर्खियों के लिए कुछ अलग कर गया। उसने एक ऐसा हेलमेट तैयार किया है जो हूबहू एक मिनी बाइक की तरह दिखता है — सामने हेडलाइट जैसी डिजाइन, दोनों ओर इंडीकेटर, और कुल मिलाकर बाइक के मास्क जैसा लुक।

Gwalior Viral Video : इस ‘बाइक हेलमेट’ को पहनकर जब युवक स्कूटी चलाते हुए शहर की गलियों से गुजरता है, तो लोग दंग रह जाते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई उसे देखकर मुस्कुरा उठता है। यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुका है, जहां हजारों लोग इस क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि युवक ने यह हेलमेट सिर्फ इसलिए डिजाइन किया ताकि वो भीड़ में अलग नज़र आए और चर्चा में बना रहे — और वह इसमें सफल भी हुआ। शहर में अब यह युवक और उसका ‘बाइक हेलमेट’ हॉट टॉपिक बन चुके हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here