ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली युवक की जान, रक्षाबंधन से पहले मातम में बदला घर का माहौल

ACCIDENT NEWS : प्रिंस भरभूंजा : छतरपुर: शहर के हटवारा मुख्य बाजार में सोमवार सुबह तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। देवी मंदिर के पास एक ईंट से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ACCIDENT NEWS : मृतक की पहचान सौरभ कुशवाहा (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दो बहनों का इकलौता भाई था। रक्षाबंधन जैसे भावनात्मक पर्व से ठीक पहले हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मोहल्ले और इलाके में मातम पसरा हुआ है।

ACCIDENT NEWS : घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। हादसे के बाद से ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories