Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Home Guard Recruitment 2025 : गर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा अब महिलाओं के...

Home Guard Recruitment 2025 : गर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा अब महिलाओं के हाथ, होमगार्ड पदों पर जल्द होगी भर्ती…..

0
224
Home Guard Recruitment 2025
Home Guard Recruitment 2025

Home Guard Recruitment 2025 : कोरबा | कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने समय सीमा की बैठक में प्रशासनिक कामकाज की गहराई से समीक्षा की और कई अहम फैसले लिए। बालिका छात्रावासों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने सभी कन्या आवासीय विद्यालयों में महिला होमगार्ड की नियुक्ति की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। इसके लिए डीएमएफ फंड से बजट का प्रावधान होगा और स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Home Guard Recruitment 2025 : कलेक्टर ने ई-ऑफिस को लेकर सख्ती दिखाते हुए कहा कि 15 अगस्त के बाद सभी कार्यालय फाइलों को केवल ऑनलाइन मोड में ही प्रोसेस करें। ऑफलाइन फाइल स्वीकार नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी आवश्यक ट्रेनिंग समय रहते पूरी करें।

उन्होंने किसान पंजीयन की धीमी रफ्तार पर चिंता जताई और कहा कि आगामी धान खरीदी से पहले हर पंजीकृत किसान की फार्मर आईडी पोर्टल में अनिवार्य रूप से अपडेट की जाए। वहीं, आयुष्मान और वयवंदन कार्ड से वंचित हितग्राहियों की पहचान कर विशेष शिविर लगाकर कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए।

Home Guard Recruitment 2025

बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि जिला खनिज निधि से स्वीकृत जल प्रदाय योजना की तकनीकी जांच के लिए तीन विभागों की संयुक्त टीम बनाई जाएगी। साथ ही, सभी लंबित जनशिकायतों, सीएम जनदर्शन और पीजीएन के प्रकरणों का जल्द निराकरण सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

यह बैठक केवल समीक्षा नहीं, बल्कि कोरबा के प्रशासनिक ढांचे को डिजिटल, पारदर्शी और महिला सुरक्षा उन्मुख बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here