Bijapur News : नक्सलियों ने उपसरपंच की हत्या कर फैलाई दहशत, क्षेत्र में डर और तनाव का माहौल

0
113
Bijapur News

Bijapur News : बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने हिंसा को अंजाम दिया है। दरभा पंचायत के उपसरपंच दसरू ओयाम की नक्सलियों ने हत्या कर दी। इस घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने की है। वारदात के बाद से क्षेत्र में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Bijapur News : प्राप्त जानकारी के अनुसार, दसरू ओयाम बेचरम गांव के निवासी थे। उन पर हमला नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने किया। हमले में शामिल 4 से 5 नक्सली सादे कपड़ों में थे। उन्होंने दरभा क्षेत्र में घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here