Mungeli Viral Video: गड्ढे में बैठकर नहाया युवक, बदहाल सड़क के खिलाफ अनोखा विरोध… VIDEO हुआ वायरल

Sanjay Sahu
Mungeli Viral Video

Mungeli Viral Video: मुंगेली।लंबे समय से जर्जर सड़क की अनदेखी से परेशान एक युवक ने जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। बिलासपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चातरखार के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने पर युवक उसी में बैठकर साबुन से नहाने लगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Mungeli Viral Video: जानकारी के अनुसार, मुंगेली से पंडरिया मार्ग के चातरखार और बरेला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत लंबे समय से खस्ताहाल बनी हुई है। बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे रोजाना हजारों वाहन चालकों और राहगीरों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है।

Mungeli Viral Video: वायरल वीडियो में युवक गड्ढे में जमा कीचड़युक्त पानी को ही “तालाब” बताते हुए उसमें बैठकर स्नान करता दिखाई दे रहा है। इस अनोखे विरोध के जरिए उसने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान सड़क की बदहाल स्थिति की ओर खींचने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को व्यवस्था के खिलाफ जनता के बढ़ते आक्रोश का प्रतीक बता रहे हैं।

Mungeli Viral Video: गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर हाल ही में कलेक्टर और संभागायुक्त (कमिश्नर) भी नाराजगी जता चुके हैं। दोनों अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सुधार कार्य में लापरवाही पर नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद सड़क की हालत में अब तक कोई स्थायी सुधार नहीं हो पाया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *