Jagdish Devda: दतिया उपचुनाव पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का बड़ा बयान, बोले- संगठन सर्वोपरि, हर कार्यकर्ता पार्टी के फैसले के साथ; भाजपा एकजुट होकर लड़ेगी चुनाव

Jagdish Devda: भोपाल। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की रणनीति और संगठन की एकजुटता पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दतिया उपचुनाव को लेकर जो भी निर्णय भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने लिया है, वह पूरी पार्टी का निर्णय है और भाजपा का प्रत्येक नेता एवं कार्यकर्ता उसे पूरी निष्ठा के साथ स्वीकार करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है और व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर सभी कार्यकर्ता पार्टी की जीत के लिए काम करेंगे।

मीडिया से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित संगठन है, जहां पार्टी का निर्णय ही सर्वोच्च होता है। उन्होंने कहा कि दतिया उपचुनाव में पार्टी जिस उम्मीदवार को मैदान में उतार रही है, उसके समर्थन में सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार करेंगे और भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेंगे।

MP Election: ‘2028 कांग्रेस के लिए करो या मरो का चुनाव’, भोपाल में अजय सिंह राहुल भैया का बड़ा संदेश; बोले- टिकट की नहीं, पार्टी की जीत की चिंता करें

Jagdish Devda: डिप्टी सीएम ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ, अनुभवी और सम्मानित नेता हैं। उन्होंने संगठन और सरकार में अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है और पार्टी की कार्यप्रणाली को भली-भांति समझते हैं। उनके अनुभव का लाभ संगठन को लगातार मिलता रहेगा।

हाल के घटनाक्रम और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर जगदीश देवड़ा ने कहा कि यदि कहीं किसी स्तर पर छोटी या बड़ी नाराजगी है तो उसका समाधान पार्टी के भीतर आपसी संवाद से कर लिया जाएगा। भाजपा में संवाद और समन्वय की मजबूत परंपरा है तथा ऐसी कोई स्थिति नहीं बनने दी जाएगी, जिससे संगठन या चुनाव अभियान प्रभावित हो।

Jagdish Devda: उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में चुनाव किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे संगठन का होता है। उम्मीदवार केवल पार्टी का प्रतिनिधि होता है, जबकि चुनाव पूरी भाजपा परिवार मिलकर लड़ता है। यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसी संगठनात्मक शक्ति के दम पर पार्टी लगातार चुनावों में सफलता हासिल करती रही है।

MP BJP Appointments: मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा का संगठन विस्तार 19 जिलों में नई जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी

जगदीश देवड़ा ने विश्वास जताया कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पारिवारिक भावना के साथ एकजुट होकर मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहेगा और जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों तथा पार्टी की नीतियों को पहुंचाएगा।

Jagdish Devda: उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती और समर्पण के साथ चुनाव लड़ेगी तथा संगठन की एकजुटता के बल पर दतिया उपचुनाव में प्रचंड विजय हासिल करेगी। उपमुख्यमंत्री ने दोहराया कि भाजपा में संगठन की भावना सबसे ऊपर है और हर कार्यकर्ता का लक्ष्य केवल पार्टी को जीत दिलाना है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories