Wednesday, May 6, 2026
34.1 C
Raipur

BMC चुनाव में ठाकरे परिवार की करारी हार! घाव पर नमक छिड़क कर बोलीं कंगना- जनता ने दिखाई सही जगह

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में इस बार बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। करीब 25 वर्षों से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर काबिज रहे ठाकरे परिवार को जनता ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बीएमसी चुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया है कि मुंबई की राजनीति में अब बदलाव का दौर शुरू हो चुका है।

ठाकरे परिवार की हार पर कंगना रनौत का तीखा बयान

ठाकरे परिवार की हार के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने कहा कि जनता ने उन्हें “सही जगह दिखा दी है” और वह इस नतीजे से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो धमकी, नफरत और भाई-भतीजावाद की राजनीति करते थे, उन्हें अब महाराष्ट्र की जनता ने नकार दिया है।

2020 का बंगला विवाद फिर चर्चा में

कंगना रनौत ने बीएमसी चुनाव परिणाम को साल 2020 से जोड़ते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने याद दिलाया कि 2020 में उनके वेस्ट बांद्रा स्थित बंगले के कुछ हिस्सों को बीएमसी ने तोड़ दिया था। उस समय कंगना ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था।बाद में जब यह मामला बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा, तो कोर्ट ने भी बीएमसी की कार्रवाई को दुर्भावना से प्रेरित माना था। अब ठाकरे परिवार के बीएमसी से बाहर होने को कंगना अपने “न्याय” के रूप में देख रही हैं।

Read More : C.G News : गरियाबंद में अश्लील डांस कांड: SDM सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 14 आयोजकों पर केस

‘महिलाओं से नफरत करने वालों को जनता ने सबक सिखाया’

कंगना रनौत ने ठाकरे परिवार का नाम लिए बिना कहा कि महिलाओं से नफरत, धमकाने की राजनीति और नेपोटिज्म इनकी पहचान बन चुकी थी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनका घर तोड़ा और महाराष्ट्र छोड़ने की धमकी दी थी, आज वही लोग सत्ता से बाहर हो गए हैं।

बीजेपी और महायुति की ऐतिहासिक जीत

बीएमसी चुनाव में महायुति को स्पष्ट बहुमत मिला है। 227 वार्डों में से महायुति ने 118 सीटों पर जीत दर्ज की। अकेले बीजेपी को 89 सीटें मिली हैं। पूरे महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों में से 25 पर महायुति ने कब्जा जमाया है।
कंगना रनौत ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories