CG News : राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे प्रयास आवासीय विद्यालय का लोकार्पण

VIKASH KHALKHO

राजनांदगांव, हेमंत वर्मा – जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्घाटन आगामी सप्ताह होने जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा इस विद्यालय का लोकार्पण किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा लोकार्पण की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रथम शैक्षणिक सत्र में कक्षा 9वीं में 113 बच्चों के साथ इसका शुभारंभ होगा।

इस कड़ी में कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर अंकित चौहान और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दीक्षा गुप्ता ने विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्लासरूम और हॉस्टल की सुविधाओं का जायजा लिया गया और बच्चों से उनकी सुविधाओं तथा हालचाल के बारे में बातचीत की गई।

Read More : Jabalpur : जनादेश का अपमान रोकने के लिए शहर में कांग्रेस ने किया हस्ताक्षर अभियान

उल्लेखनीय है कि प्रयास आवासीय विद्यालय में बालक-बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक हॉस्टल और मेस की सुविधा उपलब्ध है। प्रत्येक हॉस्टल के लिए अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिए चार सुरक्षा गार्ड तैनात हैं और पूरे परिसर में सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था है।

Read More : Gwalior : हाईकोर्ट ने श्योपुर नगर पालिका अध्यक्ष रेनू गर्ग के काम करने पर रोक को रखा यथावत

विद्यालय में 12 क्लासरूम और स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है। बच्चों को नीट-जेईई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी। उनके बौद्धिक विकास के लिए पुस्तकालय और कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था भी की गई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *