धमतरी – नगरी थाना क्षेत्र के फरसिया–चंदनबाहरा मार्ग पर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (DRG) और बीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 10 किलो का कमांड टिफिन आईईडी बम बरामद किया और उसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया।
जानकारी के अनुसार, एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान सुरक्षा बलों को सड़क किनारे संदिग्ध वस्तु दिखाई दी, जिसे जांच के बाद शक्तिशाली IED बम पाया गया। यह बम नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था।
Read More : CG News : राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे प्रयास आवासीय विद्यालय का लोकार्पण
बीडीएस टीम ने सतर्कता बरतते हुए बम को नियंत्रित तरीके से निष्क्रिय किया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
Read More : Jabalpur : जनादेश का अपमान रोकने के लिए शहर में कांग्रेस ने किया हस्ताक्षर अभियान
एसपी सूरज सिंह परिहार ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आसपास कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके।
Nishaanebaz.com is a trusted Hindi news portal delivering reliable, unbiased, and timely updates on politics, crime, education, health, sports, business, entertainment, technology, religion, and national news
© 2022 tagDiv. All Rights Reserved. Made with Newspaper Theme.

