Wednesday, September 9, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : तेरी सब नेतागिरी निकाल दूंगा, ASI ने केस की...

CG NEWS : तेरी सब नेतागिरी निकाल दूंगा, ASI ने केस की जानकारी मांगने पर जड़े 20 थप्पड़, सस्पेंड

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर के रतनपुर थाने में एक ASI पर गंभीर आरोप लगे हैं, जहां केस की जानकारी लेने पहुंचे पीड़ित के साथ मारपीट की गई। पीड़ित विनोद जायसवाल का आरोप है कि ASI दिनेश तिवारी ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि करीब 15 से 20 थप्पड़ जड़ दिए, जिससे उसका कान सुन्न पड़ गया और उसे सुनने में परेशानी होने लगी।

CG NEWS : पीड़ित के मुताबिक, जब उसने अपने पुराने केस की जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने की बात कही तो ASI भड़क गया और धमकी देते हुए कहा कि “तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा और जेल भेज दूंगा।” इस दौरान पैसे मांगने के भी आरोप सामने आए हैं।

CG NEWS : घटना की शिकायत मिलते ही SSP रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ASI दिनेश तिवारी को तत्काल सस्पेंड कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ उसी थाने में FIR भी दर्ज की गई है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें कान में चोट और सुनने की समस्या की पुष्टि हुई है। मामले की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here