CG NEWS : आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: धमतरी में दो गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : धमतरी: धमतरी पुलिस ने आईपीएल सट्टा रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरूद थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और उनके पास से 5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

CG NEWS : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीएसएनएल ऑफिस के पास दो लोग ऑनलाइन ऐप के जरिए सट्टा चला रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और दोनों आरोपियों को मोबाइल पर दांव लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

CG NEWS : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीवन यादव (40) और कौशल साहू (31) के रूप में हुई है। इनके पास से मोबाइल फोन, एक आईफोन, नकद राशि और एक अर्टिका कार जब्त की गई है।

CG NEWS : पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले भी जुआ और अन्य मामलों में केस दर्ज हैं। इस मामले में आरोपियों पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

CG NEWS : एसपी सूरज सिंह परिहार ने कहा है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *