Simga Crime :सिमगा में दिनदहाड़े चाकू की नोंक पर लूट, 12 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार,

Sanjay Sahu
Simga Crime

Simga Crime : सिमगा : सिमगा नगर में हुई लूट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। प्रार्थी बलराम यादव द्वारा थाना सिमगा में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 19 जुलाई 2025 की दोपहर लगभग 3:30 बजे वह अपने दोस्त के साथ ग्राम पौंसरी जा रहा था। तिल्दा रोड स्थित गैस गोदाम के पास रुकने पर आरोपी राहुल पंजवानी अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचा और बटनदार चाकू दिखाकर बलराम को जान से मारने की धमकी देते हुए ₹2500 की लूट को अंजाम दिया।

Simga Crime :पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 385/2025, धारा 309(4) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राहुल पंजवानी (उम्र 26 वर्ष, निवासी नेवरा, थाना तिल्दा, जिला रायपुर) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने एक अन्य फरार साथी के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

 

Simga Crime :आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक बटनदार चाकू और लूटी गई रकम में से ₹1500 की बरामदगी की गई है। आरोपी को दिनांक 20.07.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं, दूसरा आरोपी अब भी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *