Wednesday, May 27, 2026
32.1 C
Raipur

CG News: Raipur: बालाजी आयरन इस्पात कंपनी पर फर्जी NOC के आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन तेज — राजस्व मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

CG News: Raipur: बालाजी आयरन इस्पात कंपनी को कथित रूप से फर्जी NOC के आधार पर अनुमति देने के आरोपों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले में अब जांच के आदेश दिए गए हैं। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टर को तत्काल जांच करने के निर्देश देने की बात कही है।

CG NEWS : ओवरटेक किया तो गुस्से से लाल हो गया युवक, पत्थर से मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG News: Raipur: मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि वह स्वयं इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं और कलेक्टर को जांच के लिए निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे केवल विधायक नहीं, बल्कि क्षेत्र के “बेटे” के रूप में भी लोगों के साथ जुड़े हैं।

उन्होंने बताया कि अल्दा गांव के लोगों से फोन पर चर्चा हुई थी और उन्हें बुलाया भी गया था, लेकिन वे नहीं आए और न ही किसी तरह की हड़ताल की पूर्व सूचना दी गई।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि NOC जारी करने में मंत्री, सांसद या विधायक की कोई भूमिका नहीं होती, यह प्रक्रिया कंपनी और ग्राम पंचायत के बीच सहमति के आधार पर होती है। यदि ग्राम सभा की सहमति बनती है तो पंचायत स्तर से NOC जारी किया जाता है।

ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि ग्रामवासियों का यह दावा कि जनप्रतिनिधियों ने पैसे लेकर कार्य किया या “दलाल” की भूमिका निभाई, पूरी तरह निराधार और गलत है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें किसी के बहकावे में आकर की जा रही प्रतीत होती हैं।

CG News:Raipur: उधर, तिल्दा क्षेत्र के अल्दा गांव में सैकड़ों ग्रामीणों ने एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि कंपनी को जारी NOC की निष्पक्ष जांच की जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है तो कार्रवाई की जाए।

 

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Akaltara Health Department “अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”: अकलतरा अस्पताल में डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल

Akaltara Health Department: अजय यादव/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला...

Related Articles

Popular Categories