Balaji Iron and Steel Company : बालाजी आयरन इस्पात कंपनी पर फर्जी NOC का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन; राजस्व मंत्री ने जांच के दिए निर्देश

Sanjay Sahu
Balaji Iron and Steel Company

Balaji Iron and Steel Company : रायपुर : रायपुर के तिल्दा क्षेत्र स्थित अल्दा गांव में बालाजी आयरन इस्पात कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी ने फर्जी एनओसी के आधार पर स्थापना की प्रक्रिया शुरू की, जबकि ग्रामसभा में इस प्रस्ताव का विरोध किया गया था। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Balaji Iron and Steel Company : मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टर को तत्काल जांच के निर्देश देने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनओसी देने में मंत्री, सांसद या विधायक की कोई भूमिका नहीं होती, बल्कि यह ग्राम पंचायत और कंपनी के बीच सहमति का विषय होता है। मंत्री ने यह भी कहा कि यदि ग्रामीणों की सहमति के बिना एनओसी जारी हुआ है, तो इसकी जांच जरूर होगी।

Balaji Iron and Steel Company : साथ ही मंत्री ने ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि वे स्वयं क्षेत्र के निवासी हैं और गांव के विकास के पक्षधर हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *