Sunday, October 4, 2026
Home Chhattisgarh बस्तर दशहरा रथ के भीतर घुसा शराबी बिरयानी खाते देख कारीगरों का...

बस्तर दशहरा रथ के भीतर घुसा शराबी बिरयानी खाते देख कारीगरों का फूटा गुस्सा, जमकर की धुनाई…देखें वीडियो

बस्तर दशहरा
बस्तर दशहरा

जगदलपुर। बस्तर दशहरा के रथ निर्माण स्थल पर शराब के नशे में घुसकर बिरयानी खाने वाले युवक को कारीगरों ने जमकर पीटा। घटना से रथ निर्माण स्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य कर रहे कारीगरों ने देखा कि युवक निर्माण स्थल में शराब के नशे में घुसा और रथ के निर्माण के बीच बिरयानी खा रहा था। यह देखकर कारीगरों ने उसे रस्सी से बांधकर मारपीट की।

पीटे गए युवक की पहचान गंगा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here